शिवरात्रि पर बाबा मोहित दरबार में गूंजी शिव-भक्ति, भजन संध्या से बंधा श्रद्धा का सेतु।
माजरी में रॉबिन म्यूजिक ग्रुप की प्रस्तुति, सोमवार सुबह विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
माजरी स्थित बाबा मोहित दरबार में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर शाम से ही दरबार परिसर शिव-भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भजनों की मधुर धुनों और “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने को मिला।
“शिवा शिवा, मेरे भोले शिवा… भजन गाया, तो श्रद्धालु झूम उठे और पूरा परिसर शिव के जयकारों से गूंज उठा I
भजन संध्या देर रात तक चली। श्रद्धालुओं ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। आयोजन को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला और वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा।

बाबा मोहित वर्मा ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक है। भजन संध्या और रुद्राभिषेक के माध्यम से भोले बाबा से प्रदेश की खुशहाली, अमन-चैन और समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में चतर सिंह (सचिव), आदित्य जोहर, किशन सिंह नेगी, हंसराज बडोनी, कमल अरोड़ा, अजेय कुमार, विनय राजवंशी, अमन वर्मा, हिमांशु, सौरभ, दीपक नेगी, नीरज चौधरी, धीरज चौधरी, सावन राजपूत, आकाश वर्मा, सुरेंद्र राजपूत, वंदना, रीता, सीमा, दीपा, शालू वर्मा और सरिता आदि के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।



