शीर्षक: एआई और मशीन लर्निंग प्रशिक्षण से छात्रों को मिलेगा भविष्य के लिए नया अवसर।
निः शुल्क AI एवं मशीन लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तेजी से विकसित हो रही तकनीकें हैं, जिनका उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और कई अन्य क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसी दिशा में आज दिनांक 14 मार्च 2026 श्री गुरु रामराय पी जी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग एवं करियर काउंसलिंग सेल तथा विस्टा शिक्षा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड देहरादून के सहसंयोजन द्वारा छात्रों के लिए सप्ताह में दो दिन(तीन सप्ताह) निः शुल्क AI एवं मशीन लर्निंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर में विस्टा शिक्षा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड देहरादून से आए तकनीकी विशेषज्ञ श्री योगेश पाण्डे ने प्रशिक्षण के पहले दिन ओरियन्टेशन सत्र में प्रोग्राम के महत्व और इससे होने वाले लाभों के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्रों को पाइथन (Python), एआई/एमएल (AI/ML), डेटा एनालिटिक्स तथा लाइव प्रोजेक्ट्स जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी प्राप्त होगी, जो भविष्य में उनके करियर के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकती है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य मेजर प्रदीप सिंह ने छात्रों को इस प्रशिक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज बलोनी ने इस प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए कहा और साथ ही बताया कि ऐसी तकनीकी गतिविधियां विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने के साथ-साथ उनके भविष्य को मजबूत बनाती हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योति पाण्डे ने सुचारू रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता मलियान , डॉ. आनंद सिंह राणा, डॉ. अनीता मनोरी ध्यानी, डॉ. महेश कुमार,श्री भारतमोहन जखमोला तथा जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराने और उन्हें भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



