“श्याम के रंग में रंग जाइयो…” से निहाल हुए श्रद्धालु, भजन संध्या में उमड़ा भक्तिरस।
मयूर गुप्ता, हिमांशु राणा, रश्मि पाँचाल और विकास म्यूजिकल ग्रुप की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बांधा अद्भुत भक्ति का समां।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
मिल बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार शाम श्री श्याम सेवा दल की ओर से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रभर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भक्ति-रस में डूबे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों से श्रोताओं को बांधे रखा
भजन गायक हिमांशु राणा ने भावपूर्ण भजन “श्याम मोरी नैया पार लगा देना…” सुनाकर श्रद्धालुओं के मन को छू लिया।
भजन गायिका रश्मि पाँचाल ने अपनी मधुर आवाज़ में “बरसे नैना श्याम पिया के…” प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विकास म्यूजिकल ग्रुप ने ऊर्जामयी प्रस्तुति “श्याम बिना लागे ना जी…” से पूरे वातावरण में भक्ति का अद्भुत उछाल भर दिया।
हर भजन के पश्चात श्रद्धालुओं ने “जय श्री श्याम” की गूंज ने परिसर को भक्तिमय बना दिया।
इस मौके पर रामनिवास अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता राकेश गुप्ता, बबलू, राकेश महावर, गौरव गुप्ता, राजवीर सिंह खत्री, विनोद गुप्ता , सूरजभान गुप्ता, संजय गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, सोहन सिंह कश्यप, आनंद गुप्ता, पंकज शर्मा, सोनू गोयल, महावीर गुप्ता रवि कुमार प्रजापति, जॉनी कश्यप, पीतांबर दयाल गुप्ता, ईश्वर चंद्र अग्रवाल, दीक्षा शर्मा, उषा गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, दीक्षा शर्मा, इंद्रेश अरोड़ा मनुज गुप्ता, विक्की गोयल, विशाल गुप्ता, प्रमोद गोयल, मानू गुप्ता, कनिका गुप्ता, आरती वर्मा, निर्मल वर्मा, संगीता वर्मा, शिवाय वर्मा, बंटी अरोड़ा, सुशील जायसवाल, सुनील जायसवाल, सोहन सिंह जायसवाल, राजेंद्र वर्मा, रेनू कश्यप, बबलू कश्यप, सरिता जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।



