Doiwala newsउत्तराखंडसामाजिक

श्रीमद्भागवत कथा से मिलती है जीवन में अनुशासन और प्रेरणा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कथा स्थल पर पहुंच कर लिया कथा व्यास से लिया आशीर्वाद।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के ऋषिकेश रोड स्थित श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कथा स्थल पर पहुंचकर कथा व्यास धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री से आशीर्वाद लिया और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भागवत गीता केवल धर्मग्रंथ नहीं, बल्कि कर्म और कर्तव्य का मार्गदर्शक है। यह व्यक्ति को निस्वार्थ भाव से कर्म करने और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा और गीता जैसे ग्रंथ भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं, जो समाज में नैतिक मूल्यों, संयम और सेवा भाव का संचार करते हैं। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करते हैं।

कथा व्यास धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने बताया कि वर्तमान समय में गीता का संदेश और भी प्रासंगिक हो गया है। यह व्यक्ति को आत्मचिंतन और सही मार्ग का चयन करने की प्रेरणा देता है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भागवत गीता का ज्ञान समाज को सही दिशा देने वाला है और नई पीढ़ी को अपनी सनातन परंपराओं से जोड़ने में मदद करता है।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने भी कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और युवाओं में नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।

कथा श्रवण में धर्मो देवी, गगन नारंग, ईश्वर चंद अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संपूर्णानंद थपलियाल, राहुल अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, निशा अग्रवाल और आनंद गुप्ता ईश्वर चंद्र अग्रवाल, धर्मो देवी, निशा अग्रवाल, शशि प्रभा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अर्थ, पीयूष अग्रवाल, गगन नारंग, बाला देवी, आनंद गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल, आशा कोठारी, संतोषी बहुगुणा, उषा कोठारी, नीरज गोयल, संपूर्णानंद थपलियाल, इंद्रेश अरोड़ा, अनिल सिंघल, सुरेंद्र बाली, राजवीर खत्री, अनिल सिंघल विनीता बाली, सुभाष गुप्ता, शीशपाल अग्रवाल, पंडित रमेश डडियाल , अजय जौहर, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button