Blog

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से जीवन को मिलती है नई दिशा। कथावाचक धर्मेंद्र उपाध्याय

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कथा स्थल पहुंचकर लिया आशीर्वाद।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
ऋषिकेश रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पूरे समय भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में डूबा रहा। आज की कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी, यशोदा मैया के वात्सल्य भाव तथा गोवर्धन पूजा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा पंडाल भक्तिमय बना रहा।

Oplus_16908288
कथा व्यास धर्मेंद्र उपाध्याय शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव जीवन को सही दिशा मिलती है। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं प्रेम, करुणा और सेवा का संदेश देती हैं, जबकि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति संरक्षण, सामूहिकता और कर्तव्यबोध की सीख देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में धर्म और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी कथा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास से आशीर्वाद लिया और भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है, जो समाज में संस्कार, समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करती है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
कथा श्रवण करने वालों में धर्मो देवी, ईश्वर चंद अग्रवाल, निशा अग्रवाल, शशि प्रभा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल,कीर्ति अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अर्श, पीयूष अग्रवाल, गगन नारंग, बाला देवी, आनंद गुप्ता, कैलाश मित्तल, कीर्ति अग्रवाल, नीरज गोयल, संपूर्णानंद थपलियाल, इंद्रेश अरोड़ा, अनिल सिंघल, सुरेंद्र बाली, राजवीर खत्री, शीशपाल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button