Blog
संक्रांत के मौके पर राज्यपाल ने गुरुद्वारे में टेका मत्था।
राज्यपाल गुरमीत सिंह आपदा प्रभावितों की सलामती के लिए की प्रार्थना।
संक्रांत के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) मंगलवार को डोईवाला स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। उन्होंने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने विशेष रूप से हाल ही में आपदा प्रभावित हुए क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और सुरक्षित जीवन के लिए अरदास की।
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सभी को एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने गुरुद्वारा प्रबंधक समिति से बातचीत कर स्थानीय हालात की जानकारी भी ली और आश्वासन दिया कि आपदा प्रभावितों को हरसंभव मदद दी जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर,श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान गुरदीप सिंह, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी पूर्व राज्य मंत्री करन बोहरा, मनोज नौटियाल, सुरेंद्र सिंह खालसा, जसविंदर सिंह पप्पी, मोहन सिंह, जयपाल सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, रणजीत सिंह बब्बू, जरनैल सिंह, साहब सिंह, अजीत सिंह प्रिंस, गुरविंदर सिंह, सिमरनजीत शेट्टी, लाडी सिंह, सुरेश सैनी, करतार नेगी, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।



