संजय चमोली देहरादून एयरपोर्ट के राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि नियुक्त।।
भाजपाइयों ने राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट जी का जताया आभार।
डोईवाला 12 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा उत्तराखंड महेंद्र भट्ट जी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चमोली को अपना सांसद प्रतिनिधि (एयरपोर्ट देहरादून) के लिए नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि संजय चमोली पुत्र स्व० श्री इन्द्रमणी चमोली निवासी ग्राम जौगियाणा कोटी भानियावाला देहरादून को देहरादून एयरपोर्ट के लिए अपने सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करता हूँ। श्री संजय चमोली देहरादून हवाई अड्डे पर मेरे समन्वयक के रूप कार्य करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चमोली को सांसद प्रतिनिधि (एयरपोर्ट देहरादून) बनाए जाने पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए राज्य सभा सांसद जी का आभार जताया है। आभार जताने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली, भाजपा के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम डोभाल, मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व मंडल महामंत्री रविंद्र बेलवाल, जितेंद्र चौहान, नरेश उनियाल, अरविंद घिड़याल, अशोक चौहान,साहिल डोभाल,अंकुश चमोली, मनीष छेत्री आदि शामिल है।



