Blog

संत रविदास के विचार समाज को दिखाते हैं सही राह। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी

दूधली में संत शिरोमणि रविदास के नाम द्वार का हुआ विधिवत लोकार्पण।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
शिरोमणि संत रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर दूधली ग्राम पंचायत में संत रविदास महाराज के नाम से निर्मित द्वार का विधिवत लोकार्पण किया गया। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने द्वार का उद्घाटन करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि संत रविदास महाराज ने भेदभाव रहित समाज की कल्पना की थी, जहां हर व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि संत रविदास के नाम से निर्मित यह द्वार गांव में एकता, भाईचारे और मानव गरिमा का प्रतीक बनेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने संत रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने और समाज में सामाजिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनूप सिंह, सुनील दत्त, श्रवण दास, राहुल कुमार, बसंत थापा, धर्मेंद्र बिष्ट सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button