Blog

संस्कृति सेवा फाउंडेशन सोसाइटी के आयुर्वेदिक शिविर मे 50 लोगों को मिला निशुल्क परामर्श ।

नगर पालिका सभागार में आयोजित शिविर में आयुर्वेदिक पद्धति से हुई जांच, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया लाभ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
संस्कृति सेवा फाउंडेशन सोसाइटी देहरादून की ओर से नगर पालिका सभागार में एक निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर क्षेत्र के करीब 50 लोगों ने आयुर्वेदिक परामर्श व जांच का लाभ लिया। इस दौरान रोगियों की नाड़ी परीक्षण सहित विभिन्न आयुर्वेदिक जांचें की गईं और उन्हें उचित उपचार व स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

शिविर में मौजूद आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि आयुर्वेद शरीर, मन और जीवनशैली को संतुलित रखने की वैज्ञानिक पद्धति है। नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार और आयुर्वेदिक उपचार अपनाकर कई गंभीर व पुरानी बीमारियों से भी बचाव संभव है। ऐसे शिविरों से आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

सभासद मनीष धीमान ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग तक आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ पहुंच सके। शिविर के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना की।

इस मौके पर फार्मासिस्ट अभिजीत सिंह नाथ, ऑपरेटर पुष्पा परमोडा, रेखा देवी, पारुल देवी आदि मौजूद है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button