Blog

सड़कों से हटे निराश्रित गोवंश, नगर पालिका ने चलाया विशेष अभियान।

सड़क सुरक्षा और गोवंश संरक्षण को लेकर नगर पालिका की सख्त कार्रवाई।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश आमजन और वाहन चालकों के लिए लगातार खतरा बने हुए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद ने अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों से 9 निराश्रित गोवंश को सुरक्षित रूप से गौशाला भिजवाया।
अभियान के दौरान पालिका की टीम ने भीड़भाड़ वाले मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में कार्रवाई कर संभावित सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ, बल्कि आम नागरिकों ने भी राहत महसूस की।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एम.एल. शाह ने कहा कि “नगर की सड़कों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुरक्षा और गोवंश संरक्षण दोनों को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रही है।”
मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि निराश्रित गोवंश को लेकर नियमित अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि नगर को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button