Blog

सड़क जीणोद्धार व चौड़ीकरण और दिव्यांग कैंप लगाने मांग।

केशवपुरी राजीव नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर सीडीओ को सोपा ज्ञापन।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभासद अमित कुमार ने केशवपुरी राजीव नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने और दिव्यांग कैंप लगाने की मांग को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को सोपा ज्ञापन।
सभासद ने अमित बताया कि करीब 8–9 वर्षों से क्षेत्र की मुख्य सड़क का हॉट मिक्स जीणोद्धार व चौड़ीकरण नहीं हुआ है। जगह-जगह गड्ढों और टूट-फूट के कारण लोगों को आवागमन में दिक़्क़तें उठानी पड़ रही हैं। सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग से कराया जाना आवश्यक है।
सभासद ने राजीव नगर प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का कैंप लगाकर प्रमाण पत्र जारी करने की मांग भी की। कहा कि प्रमाण पत्र बनने से दिव्यांग बच्चों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button