सड़क, सुविधा और सुगम आवागमन: विकास का नया अध्याय। नरेंद्र सिंह नेगी (चार वार्डों में 35 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण, पूजा-अर्चना के साथ हुआ शुभारंभ)
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, 6, 8 और 15 में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल सड़क निर्माण कार्य का विधिवत पूजा अर्चना कर लोकार्पण कर नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने फीता काटकर सड़क जनता को समर्पित की।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इंटरलॉकिंग टाइल सड़कें टिकाऊ होने के साथ-साथ बरसात के समय जलभराव और कीचड़ की समस्या से भी राहत देती हैं। इससे आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में सड़क, नाली, प्रकाश और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। चार वार्डों में बनी यह इंटरलॉकिंग सड़क उसी दिशा में एक अहम कदम है। आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में सभासद रियासत अली मोंटी सुरेश सैनी, प्रियंका मनवाल, इंदु नेगी, प्रीति, काजल, संतोषी, संदीप नेगी, अमित गर्ग, नितिन बड़थ्वाल, बालेन्द्र सजवान एवं अन्य स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे।



