Blog

सपेरा बस्ती में नगर पालिका व नागरिकों ने मिलकर चलाया स्वच्छता अभियान।

वार्ड 10 के सहयोग से हुई सामूहिक सफाई, लोगों ने दी स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर क्षेत्र को स्वच्छ रखने की दिशा में सपेरा बस्ती में नगर पालिका और वार्ड नंबर 10 के संयुक्त प्रयास से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वयं सफाई कार्य में सहयोग किया।

अभियान के दौरान बस्ती की गलियों, नालियों, रास्तों और आसपास के खुले स्थानों की सफाई की गई। कूड़ा-कचरा हटने से क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ नजर आया। नागरिकों ने नियमित रूप से सफाई रखने और आसपास गंदगी न फैलाने का संकल्प लिया।

पालिका के सभासद ईश्वर रोथान ने कहा कि स्वच्छता तभी सफल होगी जब इसमें आमजन की सहभागिता होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और स्वच्छ शहर की सोच मजबूत होती है।
रोथान ने बताया कि सपेरा बस्ती के लोगों ने जिम्मेदारी निभाते हुए अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। भविष्य में भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे।

अभियान के अंत में नागरिकों को प्लास्टिक का कम उपयोग करने, गीले और सूखे कचरे को अलग रखने तथा सफाई बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर पर्यावरण मित्र अमित कुमार, शुभम, हिमांशु, सविता सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button