सभासद के यहां चोरी के खुलासे की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे सभासद और जनप्रतिनिधि।
24 हजार रुपये का सामान व जरूरी कागजात चोरी, पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में नगर पालिका परिषद की सभासद बबीता देवी के यहां शुक्रवार रात मकान में बनी दुकान का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में खुलासे की मांग को लेकर सभासद व जनप्रतिनिधि कोतवाली पहुंच कर कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा से मुलाकात की I
पीड़ित दुकानदार मालिक अनुज कालरा ने बताया कि चोर दुकान से करीब 24 हजार रुपये मूल्य के प्रोटीन के डब्बे, कॉस्मेटिक सामान और जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। घटना से दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है और क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि नगर पालिका की वार्ड सभासद बबीता देवी चोरी होना गंभीर मामला है। ऐसी घटनाओं से आमजन में भय का माहौल बनता है। पुलिस जल्द खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार करे, ताकि लोगों का भरोसा कायम रहे।
वार्ड नंबर 7 के सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि दुकानदार को सीधा आर्थिक नुकसान हुआ है। जरूरी दस्तावेज भी चोरी हुए हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है। पुलिस को इस मामले में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।
कोतवाली प्रभारी प्रदीप राणा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान के लिए टीम गठित कर की गई है,जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और चोरी गया सामान बरामद किया जाएगा।
इस दौरान वार्ड नंबर 17 के सभासद विनीत राजपूत,अमित सैनी, प्रकाश कोठारी, प्रवीण प्रजापति आदि मौजूद रहे।



