Blog

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकलेगी डोईवाला की भव्य पदयात्रा।

बुल्लावाला से लच्छीवाला तक गूंजेगा ‘एकता का संदेश’,शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक ऐतिहासिक पदयात्रा की तैयारी में जुटा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेतृत्व करेंगे। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगर पालिका सभागार में भाजपा की बैठक आयोजित की गई,

बैठक में तड़ियाल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का जो महान कार्य किया, आज उसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने सभी मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा 19 नवंबर को प्रातः 10 बजे बुल्लावाला चौक से प्रारंभ होकर लच्छीवाला में पहुंचकर समाप्त होगी। लच्छीवाला में शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। आयोजकों के अनुसार यह पदयात्रा पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, समरसता और संगठन की शक्ति का संदेश देगी।

बैठक में मार्ग निर्धारण, सुरक्षा प्रबंधन, पेयजल, चिकित्सा सहायता, वाहनों की तैनाती और प्रचार-प्रसार की रूपरेखा तैयार की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में इस कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी से यह यात्रा ऐतिहासिक रूप लेगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री दीवान सिंह रावत, प्रतीक कालिया, पुष्पा ध्यानी,डॉ वंदना स्वामी, संपूर्ण रावत, गीतांजलि रावत, गणेश रावत, प्रदीप नेगी विनय कंडवाल,चंद्र प्रकाश तिवाडी,सौरभ नौडियाल,पंकज रावत, चंद्रभान पाल,सुरेंद्र,सुमन, जयंत शर्मा, मनोज कांबोज, अरविंद नेगी,सरिता रावत, सतपाल राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button