Blog

सरदार भगत सिंह के अंदर बचपन से ही था देश पर मर मिटने का जज्बा। सिंह

शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह के 119 में जन्म दिवस पर उनको दी श्रद्धांजलि।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री गुरु नानक देव वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह के 119 में जन्म दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
रविवार को चांदमारी भगत सिंह भगत सिंह चौक पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और जोरदार नारेबाजी के साथ भगत सिंह की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्चित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु नानक देव वाॅरफेयर समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह और संचालन सरदार अरविंदर सिंह ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक ताजेंद्र सिंह ताज विशेष रूप से उपस्थित हुए।
पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित वक्ताओं ने कहा है कि सरदार भगत सिंह जिनका जन्म 1907 मे पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गांव मे एक जाट सिख परिवार मे हुआ था जो आज पाकिस्तान में स्थित है। भगत सिंह के अंदर बचपन से ही देश पर मर मिटने का जज्बा था जिसके चलते भगत सिंह देश के बहुत बड़े क्रांतिकारी हुए जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड से प्रेरित होकर अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ बिगुल बजाते हुए देश को आजाद कराने के लिए अपना लहु तक बहा दिया। वक्ताओं ने कहा है कि भगत सिंह एक इंसान के साथ-साथ एक विचार भी थे जिनके विचारों का अनुशरण करते हुए राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल एवं अशफाक उल्ला खान आदि जैसे महान क्रांतिकारी देश की आजादी के खातिर भगत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन में डटे रहे। भगत सिंह ने देश में ऐसी क्रांतिकारी चिंगारी जलाई की अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। भगत सिंह जिन्होंने मात्र 23 साल की उम्र में देश की आजादी के खातिर हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा ऐसे महान क्रांतिकारी को बार-बार हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते का अनुसरण करते हुए हमे देश की खातिर अपनी कुर्बानी के देने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
इस अवसर पर करवा दून कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, सरदार गुरदीप सिंह, याकूब अली, मलकीत सिंह, जसवीर सिंह, जाहिद अंजुम, गुरपाल सिंह, रूद्रप्रसाद, प्रेम कुमार पाल, पूरन सिंह, जसवीर सिंह उर्फ काका, भविंदर सिंह, रणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, शुभम कम्बोज आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button