सांसद और विधायक की पहल से थमा जाखन नदी का कटाव, तार जाल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
रानीपोखरी क्षेत्र में खेल मैदान और पेट्रोल पंप के समीप जाखन नदी में आय पानी से कटाव होने से भारी नुकसान हुआ है। हालात की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला 2 दिन पहले मौके पर पहुंच कर तुरंत मामले को संज्ञान में लेते हुए सिंचाई विभाग के आला अफसर से बात की। जिसके बाद नदी किनारे जाल भरने का कार्य शुरू हो गया है।

सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता कुलदीप कुमार ने बताया कि कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इन उपायों से नदी के बहाव से हो रहा कटान थमेगा और क्षेत्र की संपत्ति सुरक्षित रहेगी।



