सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस प्रातः वंदन एवं योग के साथ हुआ आरम्भ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
श्री गुरु राम राय महाविद्यालय के एन एस एस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस प्रातः वंदन एवं योग के साथ आरम्भ हुआ। तत्पश्चात उच्च शिक्षा निर्देशक के आदेशानुसार सभी सवयंसेवीयों ने माननीय मुख्यमंत्री जी की रैली में हिस्सा लिया। जिसमे सभी ने स्वास्थ्य , सांस्कृतिक जैसे विषयों की जानकारी प्राप्त की। बोद्धिक सत्र का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनीता मनोरी ध्यानी ने किया जिसमे आई क्यू ए सी कोऑर्डिनेटर प्रो विजय रावत ने सभी स्वयंसेवियों को ब्यक्तित्व विकास एवं शोध के विषय में विस्तार से समझाया शिविर में डॉ आनंद सिंह राणा, डॉ अनीता मालियाँन एवं डॉ श्वेता सिंह ने सभी सवयंसेवीयो को सम्बोधित किया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ महेश कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में एन एस एस कर्मी सुखविंदर एवं जितेंद्र उपस्थित रहे



