डोईवाला अभय वर्मा (राजेंद्र वर्मा): सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादो की याद और सम्मान में गुरुद्वारा प्रेमनगर बाजार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला, पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादो को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। Oplus_131072
क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहां कि गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह ने धर्म के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर कर दिया! देश में आजादी के बाद कांग्रेस और कम्युनिस्ट ने साजिश के तहत उन वीर साहबजादो की शहादत का इतिहास इस देश की जनता से दूर रखा! गुरु गोविंद सिंह के यह पुत्रों की इस बलिदान को याद करने के लिए साल 2022 में भारत सरकार ने हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की! Oplus_131072
प्रधान गुरदीप सिंह ने कहा कि साहबजादो ने अपनी जान की बाजी लगाकर धर्म के लिए निष्ठा का परिचय दिया! उन्होंने साबित किया कि धर्म केवल रस्मो रिवाज तक सीमित नहीं है बल्कि वह हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है! कार्यक्रम का संचालन जनरल सिंह ने किया! पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि वीर बाल दिवस हमें राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देता है! इनका बलिदान हमें प्रेरित करता है कि हम भी अपने जीवन में कठिनाइयां का सामना करते हुए धैर्य और दृढ़ता बनाए रखें। कार्यक्रम में भाजपा मण्डल नरेंद्र सिंह नेगी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश सहसंयोजक सुनीता नौटियाल, भाजपा मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता पूर्व सभासद सुनीता सैनी, जरनैल सिंह,अवतार सिंह सैनी, पंकज शर्मा,सोनू गोयल,लच्छीराम लोधी,आदेश पंवार,विक्रम नेगी, मनमोहन नौटियाल,किशन कुमार, सुन्दर लोधी, मदन बटोला,अमंनजीत सिंह, हरविंदर सिंह हंसी भाई,जसविंदर सिंह,बलबीर सिंह,प्रीतम सिंह पाल,अमरिंदर सिंह, ताजेंद्र सिंह,मलकीत सिंह,मनोज प्रजापति आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। verma doi