Blog

सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के हाथ खड़े करने पर ग्राम प्रधान परविंदर सिंह बाउ ने अपने संसाधनों से शुरू कराया पुस्ते का काम।

पुश्ते बहने से लोगों की जान को था खतरा फिर भी विभागों ने कर दिए थे हाथ खड़े।

खबर को सुनें
Oplus_16908288
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नवनिर्वाचित मारखम ग्रांट ग्राम प्रधान परविंदर सिंह बाउ ने शपथ ग्रहण करते ही वह कदम उठाया, जिसकी ग्रामीणों को जरूरत महसूस हो रही थी,चार दिन पहले हुई मूसलाधार बरसात से जंगल की ओर झबरावाले की मुस्लिम बस्ती में पानी आने से कई घर जलमग्न हो गए और गांव की सुरक्षा के लिए बना पुस्ता भी ढह गया। जिसके चलते लोगों की जान को खतरा बना हुआ था।

ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही के कारण यह संकट खड़ा हुआ। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग ने इस पर कोई गंभीर कार्रवाई नहीं की, जिससे लगता है कि विभाग लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
नवनिर्वाचित प्रधान परविंदर सिंह बाउ ने हालात की गंभीरता देखते हुए तुरंत अपने संसाधनों से पुस्ते का कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि गांव की जनता की सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता है। विभागों की लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं होगी। मजबूत पुस्ता बनवाकर स्थायी समाधान दिया जाएगा।
ग्रामीणों ने प्रधान की इस तत्परता का स्वागत करते हुए कहा कि शपथ लेते ही काम शुरू करने से साफ हो गया है कि अब गांव की तस्वीर बदलने वाली है। ग्रामीणों में ग्राम प्रधान सरदार परविंदर सिंह का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button