सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित।
डोईवाला 18 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
हर ज्ञानचंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज डोईवाला में सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र अग्रवाल ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पा अर्चन करते हुए सुभाष चंद्र बोस के विषय में बताया गया कि उन्होंने देश को आजाद करने में एक नारा दिया था तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्र गुप्ता द्वारा आए हुए सभी अतिथि गणों का आभार व्यक्त किया गया एवं सुभाष चंद्र बोस के कार्यों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर संजीत पांडे नरेश बलूनी सुरेंद्र नेगी हिमांशु सुमन भट्ट ऋतुपल संगीता पाल राजबाला लता थपलियाल सुशीला सेमवाल कमल राजपूत मनिंदर कुमार विजयलक्ष्मी आदि लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने भी अपने विचार रखें तथा आचार्य नरेश बलूनी ने भी अपने विचार रखें।



