डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
प्रदेश सरकार के द्वारा बुल्लावाला सुसवा नदी पुल निर्माण की लेट लतीफी करने के विरोध में कांग्रेस और स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। Oplus_16908288
बुल्लावाला के ग्रामीण लंबे समय से सुस्वा नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान इस पुल को प्राथमिकता के आधार पर अपनी घोषणा में शामिल किया था। ओर इस पुल को बनाने की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग हरिद्वार को दी गयी। लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद भी इस पुल का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका। जिसको लेकर जनता में भारी आक्रोश है। हालांकि कुछ महीनो पहले जनता को लॉलीपॉप के तौर पर पुल बनाने के लिए बोर्ड लगा दिए गए, ओर खुदाई के लिए मशीने भी खड़ी कर दी गई। लेकिन यह सब सो पीस बनकर रह गयी है। जिसको लेकर ग्रामीणों व कॉंग्रेस ने धरना प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताते हुवे सुसवा नदी पर शीघ्र पुल बनाये जाने का कार्य शुरू करने की मांग की है। साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुवे कहा कि अगर पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नही किया जाता तो ग्रामीण अपने आंदोलन को ओर भी उग्र रूप देंगे। वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता गौरव सिंह, रंजीत सिंह, जस सिंह, हसीन अहमद, सहजाद अली, हाजी अमजद अली, दिनेश काम्बोज, शकील अहमद, विजय काम्बोज, गुल सन्नवर, बसारत, कामिल, जावेद हुसैन, दिलदार अली, नाबाबूदीन, अमीर हमजा, इकरार अहमद, वसीम, मेनुदीन, फरमान अली आदि मौजूद थे। Verma doi