सेनानायक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एसडीआरएफ पोस्टों पर भवनों के निर्माण कार्यो की की समीक्षा।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
एसडीआरएफ सेनानायक ने अर्पण यदुवंशी द्वारा SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य में व्यवस्थापित समस्त पोस्टों का मासिक सम्मेलन लिया। सम्मेलन में सेनानायक महोदय ने अधिकारियों व कार्मिकों से संवाद स्थापित कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की और कहा कि जल्द ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
वेलिडेशन टेस्ट के माध्यम से SDRF जवानों की निपुणता के मूल्यांकन पर दिया जोर।
वर्तमान समय में मानसून सत्र के साथ ही चारधाम यात्रा भी समाप्त हो गयी है। अगले वर्ष पुनः चारधाम यात्रा आरम्भ होने से पूर्व जवानों की कार्यकुशलता व निपुणता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से आपदा से संबंधित विभिन्न विषयों पर वेलिडेशन टेस्ट आयोजित कर जवानों की निपुणता को परखा जा रहा है।
सम्मेलन में कुमाऊँ परिक्षेत्र में SDRF के निर्माण प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। प्रस्तावित निर्माण के अतिरिक्त SDRF की जनशक्ति में वृद्धि की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया जिससे आपदा की स्थिति में रेस्पॉन्स टाइम और अधिक कम किया जा सकेगा, साथ ही राज्य के विभिन्न स्थानों जैसे सोनप्रयाग, चकराता, सरियापानी, मोरी एवं गंगोत्री में SDRF पोस्टों हेतु भवन निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
सम्मेलन में उपसेनानायक श्री शान्तनु पराशर, क्वार्टर मास्टर श्री राजीव रावत, निरीक्षक श्री कवीन्द्र सजवाण एवं श्री प्रमोद रावत, उपनिरीक्षक श्री जयपाल राणा सहित अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।



