Blog

सेवा पखवाड़ा राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा देता है। विधायक

डोईवाला मंडल के 54 बूथों पर होंगे आयोजन, वरिष्ठ नागरिक देंगे मार्गदर्शन

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यशाला का आयोजन शनिवार भानियावाला सोहनी परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला, मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल अपने महापुरुषों के चित्र के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया I

Oplus_16908288
सेवा पखवाड़ा के तहत सभी कार्यक्रम मंडल के 54 बूथों पर आयोजित किए जाएंगे। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित होगा। 2 अक्टूबर तक महात्मा गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लाल बहादुर जनजागरूकता, सामाजिक सेवा एवं सहयोग से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

मुख्य अतिथि विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा राष्ट्र निर्माण की भावना को नई ऊर्जा देता है। कार्यकर्ताओं को जनसेवा ही प्राथमिकता माननी चाहिए।

मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि 54 बूथों पर होने वाले ये कार्यक्रम संगठन की जड़ों को मजबूत करेंगे। कहां की सेवा पखवाड़े का उद्देश्य समाज में सेवा सहयोग और जन कल्याण की भावनाओं को और सशक्त बनाना है I

कार्यक्रम कि अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि यह कार्यशाला केवल बैठक नहीं बल्कि सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प है।
विधायक गैरोला और जिलाध्यक्ष तड़ियल ने जिले की नवनियुक्त कार्यकारिणी को पटका और फूलमाला पहनकर स्वागत किया I
कार्यशाला में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी, जिला उपाध्यक्ष ऊषा कोठारी, विक्रम नेगी, विनय कंडवाल, प्रदीप नेगी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष छेत्री, मण्डल मीडिया प्रभारी केतन गुप्ता,कार्यक्रम संयोजक आदेश पंवार, सहसंयोजक मनमोहन नौटियाल, प्रकाश कोठारी, कुसुम सिद्धू पूनम चौधरी, अनीता गुरुंग,रीता छेत्री, सुनीता नौटियाल,मंजू नेगी जगदीश प्रशाद गैरोला जगत सिंह असवाल, गुड्डू मिश्रा, सोनू गोयल,सौरभ पाल, मनोज काम्बोज, दीपक पंवार, उमानंद बहुगुणा, नितिन बर्थवाल,राजेश कन्नौजिया, हृदय राम डोभाल, अंकित काला, सुशील जायसवाल, सुरेश सैनी, अरुण सोलंकी, सौरव पाल,विनती मनवाल के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहेI

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button