Blog

सेवा पखवाड़े के तहत रानी पोखरी मंडल में आयोजित रक्तदान शिविर में 45 दानवीरों ने किया रक्तदान।

रक्त की हर बूंद बनेगी जीवन की कड़ी। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
सेवा पखवाड़े के अंतर्गत थानों न्याय पंचायत, रामनगर डंडा पंचायत घर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिवर्तन ब्लड बैंक, ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 45 दानवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर का नेतृत्व रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष गीतांजलि रावत ने किया।
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि रक्त की हर बूंद जीवन की डोर को मजबूत करती है। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। जरूरतमंद को जीवनदान देकर हम सच्ची मानवता निभाते हैं।उन्होंने युवाओं और महिलाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान में भाग लें और ऐसे अभियानों को सफल बनाएं।
विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि रक्तदान एक महान पुण्य कार्य है, जो किसी की जिंदगी बचाने का सबसे सरल साधन है। जब समाज में ऐसे दानवीर आगे आते हैं, तो इंसानियत मजबूत होती है। हमें अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करना चाहिए। यह न केवल समाज के लिए, बल्कि खुद के लिए भी एक पुण्य कर्म है।
डॉ. सूरज विश्वकर्मा ने कहा कि रक्त देने से सभी बीमारियों से राहत मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे रक्तदान शिविर समाज में स्वास्थ्य और सेवा दोनों का संदेश फैलाते हैं।
शिविर मे राज्य मंत्री सुभाष बर्थवाल, जिला पंचायत सदस्य मीना मनवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा,मंडल महामंत्री महेंद्र पवार, संदीप भट्ट, दीवान सिंह रावत, सुचिता रावत, दीवान सिंह, जयेंन्द्र सिंधवाल, प्रधान जयेंद्र सिंधवाल,चंद्रप्रकाश तिवारी,वीरेंद्र पवार, शुभम रावत, वीर सिंह, सुभाष मनवाल देवेश्वरी,सुमेधा पुरोहित, सावित्री रावत आदि के अलावा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button