स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में आईपीआर व्याख्यानमाला का आयोजन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यू कास्ट देहरादून द्वारा प्राप्त ग्रांट के तहत इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, जिसमें व्याख्यान यू कास्ट देहरादून के साइंटिस्ट श्री हिमांशु गोयल द्वारा दिया गया, श्री हिमांशु गोयल ने आईपीआर इन डिजिटल एज: चैलेंजस एंड ऑपच्यूनिटीज विषय पर ऑनलाइन माध्यम से अपना व्याख्यान दिया, उन्होंने एआई का आईआईपीआर में प्रयोग एवं दुरूपयोग के विषय में बताया,स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय से कुलपति प्रोफेसर जीएस रजवार, कुलसचिव श्री अरविंद अरोरा, डीन एकेडमिक प्रोफेसर राजुल दत्त, डॉ रविकांत, परिसर निदेशक प्रो प्रदीप कोठियाल,डॉ जितेंद्र गैरोला,डॉ विपिन भट्ट सहित आईपीआर सेल के सदस्य, एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, संचालन आईपीआर कोऑर्डिनेटर शालिनी वर्मा ने किया।



