स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में आईपीआर व्याख्यानमाला का आयोजन ।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में उत्तराखंड स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यू कास्ट देहरादून द्वारा प्राप्त ग्रांट के तहत इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया, जिसमें व्याख्यान डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव असिस्टेंट प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान) गवर्नमेंट पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी,जिला चमोली द्वारा दिया गया, डॉ. श्रीवास्तव ने ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग्स (GI): इनवैल्युएबल ट्रेजर्स ऑफ़ इंक्रेडिबल इंडिया विषय अपना व्याख्यान दिया, उन्होंने बताया कि भौगोलिक संकेतक या जीआई टैग उत्पादन पर इस्तेमाल किया जाने वाला एक संकेत है जो किसी विशिष्ट भौगोलिक स्थान पर उत्पन्न होता है,स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय से कुलपति प्रोफेसर जीएस रजवार, संस्था के सचिव श्री बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव श्री अरविंद अरोडा, डीन एकेडमिक प्रोफेसर राजुल दत्त,परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रदीप कोठियाल, डॉ रविकांत,आईपीआर कोर्डिनेटर शालिनी वर्मा, डॉ विपिन भट्ट, डॉ. शिवानी रावत, डॉ. गुरप्रीत कौर सहित आईपीआर सेल के सदस्य, एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे,



