स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में अब तक हुआ 491 शिशु बेहतर स्वास्थ्य उपचार।
जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में आया अभूतपूर्व सुधार।
जिले में रफ्तार पकड़ती स्वास्थ्य सेवाएं; मा0 मुख्यमंत्री की प्रेरणा से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में जूटा जिला प्रशासन ।
स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में हुआ सुविधा का विस्तार, अब दो वार्ड संचालन।
डीएम स्वंय कर रहे हैं एसएनसीयू की मॉनिटरिंग; सीएमओ एवं चिकित्सकों से लेते हैं जानकारी व सुझाव।
शत प्रतिशत स्वास्थ्य उपचार के लिए जाना जा रहा है (एसएनसीयू) डॉक्टर/ स्टॉफ दे रहे हैं बेहतर सेवा।

राज्य का प्रथम आधुनिक टीकाकरण कक्ष;
गांधी शताब्दी अस्पताल में स्थापित प्रदेश का पहला आधुनिक एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण कक्ष अब प्रतिदिन सुबह 8ः00 बजे से रात 8ः00 बजे तक संचालित हो रहा है।इससे कामकाजी अभिभावकों को बच्चों का टीकाकरण कराना हुआ अत्यंत सरल, प्रतीक्षा समय में कमी आई है। बच्चों के अनुकूल माहौल के कारण टीकाकरण प्रक्रिया और सुगम बनी। इस सुविधा के शुरू होने से जिले की टीकाकरण सेवाओं में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार दर्ज किया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, गुणवत्ता सुधार और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।



