Blog

स्मार्ट मीटर के विरोध में किसान 21 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च कर घेरेंगे ऊर्जा भवन।

यूनियन के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारतीय किसान यूनियन टिकेत के सैकड़ो कार्यकर्ता स्मार्ट विद्युत मीटर के विरोध में 21 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च कर देहरादून स्थित ऊर्जा भवन का घेराव करेंगे।

Oplus_16908288
डोईवाला के मिल रोड पर भारतीय किसान यूनियन टिकेत देहरादून के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विस्तृत रूप से रणनीति बनाई गई। कि सैकड़ो की संख्या में किसान ट्रैक्टर मार्च कर स्मार्ट विद्युत मीटर के विरोध में किसान 21 अगस्त को देहरादून स्थित ऊर्जा भवन का घेराव करेंगे।
इस मौके पर भाकियू (टिकैत) गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि किसान ट्रैक्टर मार्च के जरिये डोईवाला व देहरादून से किसान ऊर्जा भवन पहुंचेंगे। इस दौरान सरकार की गलत नीतियों व किसानों पर स्मार्ट मीटर थोपने का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां उद्योगपतियों के लाखों करोड़ों रुपये माफ किए जाते हैं, वहां किसानों की फसलों के दाम नहीं बढ़ाये जा रहे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि सरकार को कृषि ट्यूबवेल का विद्युत बिल माफ किया जाना चाहिए। साथ ही जो स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, उसे किसान सहन नहीं करेंगे। इस दौरान किसान नेता गुरदीप सिंह, यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, युवा मंडल अध्यक्ष पंकज चौधरी, जसवीर सिंह, रणजीत सिंह, सरजीत सिंह, हरीकिशोर धर्मेंद्र चौधरी रोहित चौधरी शुभा सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button