Blog

स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली का होना चाहिए हिस्सा। डी पी सिंह

अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर लिया संकल्प।

खबर को सुनें
Oplus_16908288
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत डोईवाला शुगर कंपनी परिसर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मिल के सभी अधिकारी और कर्मचारी एकजुट होकर अभियान में बढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर शुगर मिल के अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है।

अभियान के दौरान कर्मचारियों ने मिल परिसर की साफ-सफाई की और ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ का संदेश दिया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि आगे भी इस तरह के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते रहेंगे और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने में योगदान देंगे।
स्वच्छता कार्यक्रम में अल आर तवर, संजय सिंह, मांगे सिंह, सर्वजीत सिंह,अरविंद कुमार शर्मा, आशुतोष अग्निहोत्री, सुषमा चौधरी, शिवानी वर्मा, शुभम गिल, मोहित सेमवाल, कमल बहादुर,प्रताप सिंह, सुनीता आदि मिल कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button