स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं में निकाली रैली देशभक्ति के लगाए नारे।
डोईवाला 15 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
पशहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य जी के मार्गदर्शन में छात्र / छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक देशभक्ति के नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा झंडा रोहण किया गया तथा शहीद दुर्गा मल्ल जी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा विद्यार्थियों तथा एन सी सी,एन एस एस ,रोवर्स रेंजर्स कैडट्स द्वारा स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य द्वारा छात्र/छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की महत्ता क्रांतिकारियों को बलिदान को स्मरण करते हुए संबोधित किया गया। इस अवसर पर अमित, गौरव, शिवानी ,आयुष ने देश भक्ति गीत गाया। निकिता ,श्रया तथा प्रिंस ने अपने विचार रखे । छात्र छात्राओं के कार्यक्रम को अंकिता ने संचालित किया । कार्यक्रम में प्रो नवीन नैथानी ने आजादी को अक्षुण रखने का संदेश दिया । राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो डॉ राखी पंचोला ने आजादी की कहानी को विद्यार्थियों को समझाया । इस अवसर पर प्रो0 शुक्ला , डॉ0 नवीन कुमार नैथानी , प्रो0 कंचन सिंह, प्रो0 इंदिरा जुगरान, डॉ0 विक्रम पंवार , डॉ0 सूरत सिंह ब्लूरी , डॉ0 वल्लरी , डॉ0 पंकज पांडे, डॉ संजीव नेगी, डॉ0 शिवलाल डा0 पार्वती, डॉ0 भावना , डॉ0 राकेश प्रसाद भट्ट, डॉ0 संगीता रावत, डॉ0 किरण जोशी,डॉ0 पूनम पांडे,डॉ0 पूनम धस्माना,डॉ0 शशि बाला उनियाल, डॉ0 बंदना गौड़ डॉ0 अनिल भट्ट आदि शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर समारोहक समिति के संयोजक डॉ राकेश जोशी तथा समिति के सदस्य डॉक्टर कामना लोहानी, एवं रेखा नौटियाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अंजली वर्मा के द्वारा किया गया।



