Blog

स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने अल्पायु राजनीतिक जीवन में भारत को दी नई दिशा। नेगी

खबर को सुनें

डोईवाला 20 अगस्त (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला स्थित जिला कांग्रेस मुख्यालय में नगर कांग्रेस के अध्यक्ष करतार नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की ।
नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा स्वर्गीय राजीव गांधी ने अपने अल्पायु राजनीतिक जीवन में भारत को नई दिशा दी। उन्होंने युवाओं को राजनीति में भागीदारी का अवसर दिया, सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से देश में लोकतंत्र को मजबूत किया। उनका सपना था –एक सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत। हम सभी को उनके आदर्शों को अपने जीवन और कार्यशैली में अपना कर समाज और देश की प्रगति के लिए समर्पित करना है।
इस मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार , आरिफ अली, राहुल सैनी , राहुल आर्य , स्वतंत्र बिष्ट, सोहेब अली, कमलेश भारती ,महिपाल रावत अमित सैनी,सावन राठौड़,प्रवीण सैनी आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button