स्वस्थ शरीर होती है सबसे बड़ी पूंजी, निरोगी काया का मार्ग योग से होकर जाता है। बिष्ट

डोईवाला 29 मई (राजेंद्र):
पब्लिक इंटर कॉलेज में भाषा समर कैंप के तीसरे दिन छात्र-छात्राओं को विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया उन्हें गढ़वाली, कुमाऊनी, पंजाबी भाषा में सामान्य वार्तालाप कराने के साथ उनकी नैसर्गिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का कार्य किया गया।
बृहस्पतिवार को समर कैंप के तीसरे दिन योगाचार्य अमित सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को योग की महता से अवगत कराते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी पूंजी होती है, निरोगी काया का मार्ग योग से होकर जाता है। उन्होंने तमाम प्रकार के आसनों से विद्यार्थियों को परिचित कराया। संगीत शिक्षक रमन ने वाद्य यंत्र कैसियो पर विभिन्न प्रकार की धुनो को बजाकर छात्र-छात्राओं को संगीत के इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने उत्तराखंड के परंपरागत वाघ यंत्रों की भी जानकारियां दी।
प्रधानाचार्य अंकित कुमार डोबरियाल ने समर कैंप में संचालित हो रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। समर कैंप के सहायक नोडल अधिकारी अश्विनी गुप्ता ने बताया कि 27 मई से शुरू हुआ भाषा समर कैंप 2 जून को समाप्त होगा ।प्रत्येक दिन कोई भाषा विद या अपने विषय में विशेष जानकारी रखने वाला व्यक्ति समर कैंप में आमंत्रित किया जाता है, और वह छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करता है। समर कैंप में छात्राओं ने नृत्य और संगीत की भी शानदार प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर प्रेरक शिक्षक तेजवीर सिंह, मोनिका, आशुतोष डबराल, चेतन प्रसाद कोठारी, मयंक शर्मा मुख्य रूप से मौजूद थे।
Verma doi