Blog

स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा में 599 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच, 9 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

रक्तदान करना मानवता की सेवा । बृजभूषण गैरोला

खबर को सुनें
Oplus_16908288

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा पखवाड़े के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी प्रकार की जांच निशुल्क कराई गई और स्वैच्छिक रक्तदान का भी आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान करना मानवता की सेवा है। ऐसे शिविर लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा देने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी बनाते हैं। मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि वे नियमित जांच कराएं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की।

पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिविर में इस तरह की बड़ी संख्या में लोगों का आना दर्शाता है कि जनता स्वास्थ्य के प्रति सजग है। भविष्य में हम और अधिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम चलाएंगे।

मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे शिविर ग्रामीण और नगर दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाते है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. के एस भंडारी ने कहा कि इस शिविर में कुल 599 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करवाई,09 लोगों ने रक्तदान और पांच लोगों के विकलांग प्रमाण पत्र बनाए गए। कहा कि कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वास्थ्य शिविर में महामंत्री आदेश पवार, सभासद ईश्वर रौथान, प्रकाश कोठारी,डॉ वंदना स्वामी, प्रशासनिक अधिकारी नीरज गुप्ता, डॉ के.एस.गुंज्याल, नितिन कुमार, दीपक, अर्चना आदि अलावा विभागीय कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button