Blog
हँसूवाला के कब्रिस्तान से 15 फीट का अजगर पकड़ा।
कब्रिस्तान से मिला अजगर, सर्प मित्र भारत भूषण पेले की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हँसूवाला क्षेत्र में शुक्रवार को लगभग 15 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। कब्रिस्तान में मौजूद इस अजगर को घास काटने पहुंचे किसानों ने देखा, जिसके बाद अजगर उन्हें देख सरकते हुए भागने लगा। किसानों ने तत्काल जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता साकिर हुसैन को दी।
सूचना मिलते ही साकिर हुसैन ने मामले की जानकारी सर्प मित्र भारत भूषण पेले को दी। स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया और बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



