Blog

हरिद्वार रैली को सफल बनाने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां।

अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर डोईवाला में तैयारी बैठक, धामी सरकार के चार साल बेमिसाल पर रहेगा फोकस।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हरिद्वार में 7 मार्च को प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पालिका सभागार में आयोजित संगठनात्मक बैठक में रैली की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, प्रचार–प्रसार, भीड़ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को अंतिम रूप दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि हरिद्वार में होने वाली यह जनसभा संगठन की शक्ति प्रदर्शन के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी। रैली के जरिए राष्ट्र सुरक्षा, सुशासन और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

रैली के संयोजक एवं डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका स्पष्ट है। आपसी समन्वय और अनुशासन के साथ कार्य करते हुए रैली को भव्य और सुव्यवस्थित बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यकाल पर भी विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास, कानून व्यवस्था और जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें रैली के मंच से जनता के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि हरिद्वार रैली भाजपा संगठन की मजबूती और जनता के भरोसे का प्रतीक बनेगी। केंद्र और राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ जुटना होगा।
बैठक में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष उषा कोठारी, जिला कार्यालय प्रभारी वंदना स्वामी, डोईवाला मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, माजरी मंडल अध्यक्ष रश्मि देवी, बालावाला मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल, प्रकाश कोठारी अवतार सिंह सैनी, राजेश भट्ट सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button