Blog

हरेला उत्तराखंड का वह लोक पर्व है जो पृथ्वी को हरा भरा रखने का देता है संदेश।

खबर को सुनें

डोईवाला 15 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
16 जुलाई को मनाए जाने वाले उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला को लेकर वन विभाग और पब्लिक इंटर कॉलेज डोईवाला संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा रखने का संकल्प लेगा ।
मंगलवार को लच्छीवाला वन रेंज के द्वारा विद्यालय को विभिन्न औषधीय एवं फलदार पौधे उपलब्ध कराए गए। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण सचेतक पम्मी राज ने विद्यालय के प्रतिनिधियों को पौधा भेंट कर हरेला की महत्ता पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखंड का वह लोक पर्व है जो पृथ्वी को हरा भरा रखने का संदेश देता है। विद्यालय प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने बताया कि 17 जुलाई को विद्यालय में सघन पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने वन क्षेत्र अधिकारी मेधावी कीर्ति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पौधों को उपलब्ध कराकर उन्होंने पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। इस अवसर पर वन दरोगा पूरन सिंह रावत, बीट अधिकारी सीमा मिश्रा, विद्यालय प्रतिनिधि शिक्षक अश्वनी गुप्ता, ओमप्रकाश काला अंकुल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button