Blog

हरेला पर्व पर एस डी आर एफ ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान।

खबर को सुनें

डोईवाला 16 जुलाई (राजेंद्र वर्मा):
उत्तराखंड राज्य के पारंपरिक लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर एस डी आर एफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट एवं प्रदेश में व्यवस्थापित एस डी आर एफ की विभिन्न पोस्टों पर पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

एस डी आर एफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस अभियान में एस डी आर एफ के अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिवारजनों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। इस अवसर पर रुद्राक्ष, आँवला, जामुन, अशोक, आम, पिलखन, जैसे छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण किया गया।

एस डी आर एफ द्वारा इस पहल के माध्यम से राज्य की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जनसामान्य तक पहुँचाया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में वाहिनी के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
उत्तराखंड की लोक परंपराओं में प्रकृति के संरक्षण की भावना सदैव रही है, और SDRF इस भावना को अपनाते हुए निरंतर पर्यावरणीय उत्तरदायित्वों का निर्वहन करती आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button