हिंदू समाज की एकजुटता से ही राष्ट्र रहेगा सुरक्षित। मनोज
आशीर्वाद वाटिका में आरएसएस का विराट हिंदू सम्मेलन, सेवा-संस्कार-संगठन का दिया संदेश।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ऋषिकेश रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सांस्कृतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रवादी चेतना को और अधिक मजबूत करना रहा।

धर्माचार्य राधेश्याम नौटियाल ने कहा कि धर्म समाज को मर्यादा, अनुशासन और सद्भाव का मार्ग दिखाता है। उन्होंने सनातन परंपराओं के संरक्षण, धार्मिक एकता और सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति और सौहार्द कायम रखा जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर खत्री ने की। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सभी सहयोगी हिंदू संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।
सम्मेलन के दौरान अनुशासन, एकता और सामाजिक समर्पण का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
सम्मेलन में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल, नगर पालिका परिषद डोईवाला के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, ईश्वर चंद अग्रवाल, महेश लखेड़ा, संपूर्णानंद थपलियाल, अविनाश सिंह, राकेश सिंह, सुभाष कृषाली, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता नयाल, रश्मि देवी, राममूर्ति ताई, उषा कोठारी, संतोषी बहुगुणा, सुनीता नौटियाल, अनीता गुरुंग, चंद्रकला ध्यानी, चंद्रभान पाल, अजय गुप्ता, सुशीला देवी, संगीता नौटियाल, राममूर्ति, विनय जिंदल, अभिषेक अग्रवाल, पंकज शर्मा, राहुल महावर, प्रकाश कोठारी, विक्रम सिंह नेगी सहित सैकड़ों की संख्या में विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



