Blog

हिम्स जौलीग्रांट के निशुल्क मल्टीस्पेश्यिलिटी स्वास्थ्य शिविर में 137 हुए लाभान्वित। पंजीकरण, परामर्श सहित शुगर, बीपी, हिमाग्लोबिन की निशुल्क जांच।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट ने रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर गढ़ी श्यामपुर में मल्टीस्पेश्यिलिटी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें 137 लोगों ने अपनी स्वस्थ्य जांच करायी।
हिम्स जौलीग्रांट के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (आरएचटीसी) गढ़ी श्यामपुर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनरल मेडिसिन विभाग से डॉ. शिवम सेठी, बाल रोग विभाग से डॉ. मंदीप सिंह गिल, नाक, कान, गला (ईएनटी) से डॉ. अपूर्वा भंडारी, नेत्र रोग विभाग से डॉ. रोहन मेहंदीरत्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंजलि बेंजवाल, डेंटल सर्जरी से डॉ. निधि कुंद्रा, हड्डी रोग विभाग से डॉ. अभिषेक मशकारा ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे करीब 137 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती सेमवाल ने बताया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आए रोगियों का पंजीकरण, परामर्श सहित शुगर, बीपी, हिमाग्लोबिन की जांच निशुल्क की गयी। डॉ. अभय श्रीवास्तव के देखरेख में चले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. निहारिका वर्मा व डॉ. इस्पिता वर्मा ने शिविर में पहुंचे लोगों को बदलते मौसम में स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के विषय में जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button