Blog

10 दिनों तक चला गणेश महोत्सव आज संपन्न, त्रिवेणी घाट पर हुआ विसर्जन।

भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंजा नगर।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर में दस दिनों तक आस्था और उत्साह का वातावरण फैलाने वाले गणेश महोत्सव का समापन शनिवार को धूमधाम के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की भव्य शोभायात्रा निकाली और त्रिवेणी घाट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह फूल बरसाए गए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर भक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़े और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।

Oplus_16908288
पूर्व सभासद विमला वर्मा ने कहा कि गणेश महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का भी अवसर है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि बाप्पा के आशीर्वाद से सभी लोग भाईचारे और सद्भावना की भावना को बनाए रखें।
शोभायात्रा के दौरान भक्ति और उल्लास का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने हर किसी को भावविभोर कर दिया। त्रिवेणी घाट पर श्रद्धालुओं ने गणपति को नम आंखों से विदा किया और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की। इस मौके पर पूर्व सभासद राजेंद्र वर्मा,आरती वर्मा, गंगा देवी,सुदेश वर्मा, कार्तिक, आयुषी वर्मा, अभय वर्मा, शांति देवी, विराज वर्मा, नैना वर्मा,रामचंद्र वर्मा, नीलू वर्मा, रितिका पटेल,गंगा वर्मा, शिवा वर्मा, आशीष वर्मा, ऋषभ वर्मा, राधिका, उर्मिला देवी, ममता देवी, रानी वर्मा, रितु देवी, भूमि वर्मा, आदि वर्मा,शकुंतला देवी, साक्षी देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button