Blog

13 नवंबर, गुरुवार को डॉ.स्वामी राम का 30 वां महासमाधि दिवस।

सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक की संस्था को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2025।

खबर को सुनें

हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) के जौलीग्रांट परिसर में होगा समारोह।

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) समारोह के मुख्य अतिथि।

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी), जौलीग्रांट में संस्थापक डॉ. स्वामी राम का 30वां महासमाधि दिवस आज श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि इस वर्ष का महासमाधि दिवस समारोह विशेष रूप से भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है। समारोह को सफल बनाने हेतु संस्थान में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा चुकी हैं।
डॉ. धस्माना ने बताया कि समारोह के दौरान ‘स्वामी राम मानवता पुरस्कार – 2025’ से सुमंगली सेवा आश्रम, कर्नाटक को सम्मानित किया जाएगा। यह संस्था पिछले लगभग पाँच दशकों से समाज के वंचित वर्गों—निर्धन महिलाओं, अनाथ बच्चों, वृद्धजन एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों—की सेवा में समर्पित है। इस उपलब्धि के लिए संस्था को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
डॉ. धस्माना ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के चयनित कर्मचारियों को ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को करीब साढ़े 6 बजे से विश्वविद्यालय सभागार में ‘शांति की स्वर धारा” भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्व प्रसिद्ध संगीतकार व एवं शांतिदूत हिरोकी ओकानो बांसुरी वादन की संगीतमय प्रस्तुति देंगे। समारोह में बड़ी संख्या में स्वामी जी के अनुयायी एवं श्रद्धालु सम्मिलित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button