Blog

14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में डोईवाला से उठेगी ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ की प्रखर आवाज”।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा डोईवाला जिला कार्यालय में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली” की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली की रणनीति, जनसंपर्क अभियानों, बूथ स्तरीय तैयारियों तथा संगठनात्मक सक्रियता पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत कांग्रेसजनों ने भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

परवादून जिला कार्यक्रम प्रभारी जयेंद्र रमोला ने कहा की राज्य में सत्ता पक्ष द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में अनियमितताएँ, वोटरों के स्थानांतरण में गड़बड़ी, मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर कटौती-बढ़ोतरी, प्रशासनिक दबाव, तथा मतदान केंद्रों पर प्रभाव डालने जैसी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

डोईवाला विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी गौरव चौधरी ने कहा की सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा “वोट चोरी” की राजनीति कर रही है, जिससे लोकतंत्र की नींव पर आघात हो रहा है।
रैली के माध्यम से कांग्रेस जनता को जागरूक करेगी, मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था की मांग उठाएगी और प्रदेश सरकार से पारदर्शी चुनाव प्रणाली सुनिश्चित करने का आग्रह करेगी

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की “वोट चोरी” जैसी गैर-लोकतांत्रिक गतिविधियाँ प्रदेश की राजनीतिक पवित्रता पर धब्बा हैं। 14 दिसंबर की रैली इस भ्रष्‍ट और जनविरोधी सरकार के खिलाफ जनता का प्रचंड जनमहाआंदोलन साबित होगी। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के समस्त ब्लॉक,नगर व मंडलम में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की जाएंगी ।

उन्होंने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में भाजपा द्वारा वोटरों को प्रभावित करने और मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। रैली के माध्यम से इन मुद्दों को जनता के बीच लाकर सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा।
बाबा साहेब के बताए लोकतंत्र और न्याय के सिद्धांतों के विपरीत वर्तमान सरकार चुनाव प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ कर रही है। परवादून कांग्रेस इस लड़ाई की अगुवाई करते हुए भाजपा की “वोट चोर नीति” को सार्वजनिक करेगी और रैली को ऐतिहासिक बनाएगी।

बैठक में परवादून जिला कार्यक्रम प्रभारी जयेंद्र रमोला,डोईवाला विधानसभा कार्यक्रम प्रभारी गौरव चौधरी,परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,कांग्रेस पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्विनी बहुगुणा,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,नत्थनपुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुनील थपलियाल,मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी,देवराज सावन,संजीव भट्ट,मोहित कपरूवान,डोईवाला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सावन राठौर,पूर्व प्रधान राजबीर सिंह नेगी,उमेद बोरा,डोईवाला एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल आर्य,विवेक सैनी, कांग्रेस जिला उपाद्यक्ष सुनील बर्मन, जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही,शार्दूल नेगी,प्रवीण सैनी,हाजी अब्दुल वहिद,आरिफ अली,भरत सौलंकी,बलराम सौलंकी आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button