21 नवंबर से डोईवाला शुगर मिल में गन्ना पेराई होगा शुभारंभ ।
उद्घाटन कार्यक्रम में गन्ना मंत्री और कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र 2025–26 की शुरुआत 21 नवंबर को की जाएगी। मिल प्रशासन ने बताया कि नए सत्र से पहले मिल की सभी तकनीकी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं, जिसमें मशीनरी की सर्विसिंग, सुरक्षा प्रबंधन और पेराई लाइन की जाँच शामिल है।
पैराई सत्र के उद्घाटन समारोह में गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भी विशेष अतिथि होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला करेंगे।
चीनी मिल अधिशासी निदेशक डी.पी. सिंह ने कहा कि इस बार पेराई सत्र की शुरुआत समय पर करने से किसानों को अपना गन्ना जल्द तौलवाने में सुविधा होगी। साथ ही पारदर्शी रखने के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की देरी या परेशानी का सामना न करना पड़े।



