24 अक्टूबर से रामलीला का होगा आरंभ,धूमधाम से निकली हनुमान की शोभायात्रा और ध्वज स्थापना के साथ हुई तैयारियों की शुरुआत।
रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक है धरोहर। डोभाल

आगामी रामलीला महोत्सव की तैयारी धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक आस्था के साथ प्रारंभ हो गई है। सबसे पहले अठूरवाला सांस्कृतिक मंच समिति के सौजन्य से हनुमान जी के ध्वज की स्थापना की गई। ध्वज स्थापना के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भव्य बजरंगबली शोभायात्रा निकाली गई, जो मूलाधार नागराज मंदिर से ध्वज एवं जयकारों के साथ आरंभ होकर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में जाकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सांस्कृतिक मंच समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने बताया समिति की ओर से प्रथम बार रामलीला का आयोजन किया गया जा रहा है जिसे भव्य बनाने के लिए विशेष मंच सज्जा, ध्वनि व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और पारंपरिक झांकी की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जो समाज को मर्यादा, आदर्श और कर्तव्य का संदेश देती है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामलीला को सफल बनाने की अपील की। साथ ही बताया कि पूरी व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समिति और स्थानीय सामाजिक संस्थाएं सतर्कता से कार्य कर रही हैं। शोभायात्रा में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी, पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, सभासद प्रदीप नेगी, संदीप नेगी, डॉ ममता कुंवर,करतार नेगी विनोद कोठियाल,यशवन्त गुसाई सुरेन्द्र नेगी,बालू सजवान, अश्वनी बहुगुणा ,विक्रम नेगी , रंजीत गोसाई, संजय चमोली, सरस्वती नेगी,सविता सजवान, मधु डोभाल पंचमी देवी राजमती देवी,सुमेर नेगी, राकेश चौहान, सुरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रही I



