Blog
सभासद ने समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
नगर पालिका परिषद डोईवाला के सभासद गौरव मल्होत्रा ने वार्ड की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वार्ड में डोर टू डोर कलेक्शन वाहन प्रतिदिन आने के लिए , मुख्य गलियां एवं मुख्य बाजार में डेंगू से बचाव हेतु फॉगिंग, कीटनाशक छिड़काव करने की शीघ्र कार्रवाई की जाए। जिससे वार्ड की समस्या का समाधान हो सके।



