Blog

प्रेमचंद स्मृति युवा कहानी लेखन प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम ।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
‘अन्वेषा’ के ‘नवोन्मेष युवा मंच’ द्वारा आयोजित ‘प्रेमचंद स्मृति युवा कहानी लेखन प्रतियोगिता’ का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला, देहरादून में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हिंदी विभाग के द्वारा ‘रचनात्मक लेखनः कहानी विधा’ पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। कार्यशाला में वरिष्ठ कथाकार श्री नवीन कुमार नैथानी तथा हिंदी कवि और लेखक श्री राजेश सकलानी द्वारा छात्र-छात्राओं को कहानी लेखन की बारीकियां से अवगत कराया गया ।

‘नवोन्मेष युवा मंच’ द्वारा प्रेमचंद की 145वीं जयन्ती के अवसर पर देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश के डिग्री कॉलेजों में कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें कहानी की मौलिकता, भाषा-शैली और प्रतियोगिता के मानकों के आधार पर 15 छात्र-छात्राओं को आज पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वरिष्ठ कवि-साहित्यकार राजेश सकलानी, कथाकार नवीन कुमार नैथानी, डोईवाला कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डी. पी. भट्ट, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की हिंदी विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रो कल्पना पंत एवं महिला महाविद्यालय कनखल हरिद्वार की हिंदी विभाग की डॉ. प्रेरणा पाण्डेय के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन ‘नवोन्मेष मंच’ के अपूर्व मालवीय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत हिन्दी विभाग के डॉ. संजीब नेगी के स्वागत वक्तव्य से हुई।

इस अवसर पर कथाकार नवीन कुमार नैथानी और वरिष्ठ कवि राजेश सकलानी ने साहित्य की प्रासंगिकता और लेखन शैली पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने कहानी जाँचने के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

इस अवसर पर कवयित्री कविता कृष्णपल्लवी, डॉ. पार्वती, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. पी. एस. खाती, डॉ. शशिबाला उनियाल, अवनीश पाण्डेय, डॉ. राकेश भट्ट, डॉ. त्रिभुवन खाली, डॉ. पूनम पांडे आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button