डोईवाला पुलिस ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर 25 लोगों के काटे चालान।
डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
डोईवाला पुलिस ने पालिका के मुख्य चौक रेलवे रोड फैले अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले 25 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही कर पुलिस अधिनियम मे चालान किया। पुलिस की इस कार्यवाही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दुकान का सामान सड़क पर ना रखे सड़क पर अतिक्रमण किए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस की चेतावनी की अनदेखी करने वाले 25 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह राणा ने आम जनता और व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करें। सड़कों पर अवैध अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार से डोईवाला पुलिस द्वारा सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।



