Blog

30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मनाया गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल का जन्मदिवस।

रक्तदान महादान है ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए सिद्ध होते हैं जीवनरक्षक। राकेश सिंह

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
हिंदू सम्मेलन एवं प्रांत गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल के जन्मदिवस के अवसर पर डोईवाला स्थित गोवर्धन मंदिर परिसर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर में कुल 30 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे शिविर जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस तरह के सेवा कार्यों में भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रांत गोरक्षा प्रमुख नरेश उनियाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

रक्तदान करने वालों में जिला गौ रक्षा प्रमुख प्रदीप राजपूत, जिला सहसंयोजक अविनाश सिंह, जिला संयोजक अजय व्यास, शुभम नौटियाल, भारत ठाकुर, विपिन कुमार, अमित ठाकुर, जतिन राजपूत, राखी छेत्री, सुमित कुमार, शिव सिंह, अमन सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे। रक्त संग्रह की प्रक्रिया परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर की और से पवन रंधावा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button