Blog

8 फरवरी को डोईवाला में होगा आयोजन, भाजपा व हिंदू संगठनों ने संभाली प्रचार की जिम्मेदारी।

विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर प्रचार अभियान किया तेज।

खबर को सुनें

डोईवाला (राजेंद्र वर्मा):
आगामी 8 फरवरी रविवार को को डोईवाला में आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में प्रचार अभियान तेज हो गया है। सम्मेलन के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था भाजपा एवं विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने संभाल रखी है। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क कर लोगों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
प्रचार के दौरान हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर सम्मेलन की जानकारी दे रहे हैं।

जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि विराट हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को और मजबूत करना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

बताया गया कि यह सम्मेलन रविवार 8 फरवरी को प्रातः 10:30 बजे आशीर्वाद वेडिंग प्वाइंट, डोईवाला में आयोजित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button